फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव बोले : मुगल आक्रांता औरंगजेब का महिमा मंडन देश नहीं करेगा बर्दाश्त, विपक्ष पर साधा निशाना

Wed, 19 Mar 2025 07:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Nagpur Violence : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को प्रयागराज पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए केशव ने कहा कि महाराष्ट्र में जिन लोगों ने हिंसक कृत्य किया है उनके खिलाफ महाराष्ट्र की सरकार कार्रवाई कर रही है। केशव ने कहा कि मुगल आक्रांता औरंगजेब का महिमा मंडन यह देश बर्दाश्त नहीं करेगा। 
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने नागपुर में हुई हिंसा की घटना को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव के मन में सचमुच छत्रपति शिवाजी के लिए सम्मान है तो उन्होंने अब तक औरंगजेब का महिमा मंडन करने वाले अबू आजमी अब तक समाजवादी पार्टी में क्यों हैं। अबू आजमी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होना यह साफ करता है कि यह पार्टी अब भी घटिया और घिनौनी राजनीति में ही यकीन रखती है।

विज्ञापन


प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम ने संवाददाताओं से हुई बातचीत में कहा कि औरंगजेब व दूसरे मुगल आक्रमणकारियों का महिमा मंडन न महाराष्ट्र ने बर्दाश्त किया और ना ही यूपी बर्दाश्त करेगा। हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए महाराष्ट्र भी तैयार है और यूपी भी तैयार है। केशव ने कहा कि नागपुर में जो हिंसा हुई उसे लेकर महाराष्ट्र सरकार कड़ी कार्रवाई कर रही है। केशव मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव ने महाकुंभ को लेकर भी लगातार सवाल उठाए थे। अखिलेश यादव ने अभी तक तुष्टिकरण की राजनीति नहीं छोड़ी है।


विज्ञापन

उनकी इस तुष्टिकरण की राजनीति से प्रदेश और देश का बहुत नुकसान हुआ है। नागपुर हिंसा में आरएसएस की भूमिका पर पूछे सवाल के जवाब में केशव मौर्य ने अखिलेश यादव और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह दोनों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर हमेशा गलत बयानी करते हैं। आरएसएस के बारे में विपक्ष को एबीसीडी भी नहीं पता। कहा कि राहुल और अखिलेश को संघ की शाखाओं में जाना चाहिए। एक साल संघ की शाखाओं चले जाएंगे तो उसके बारे में सोच बदल जाएगी


कांग्रेस सांसद इमरान मसूद द्वारा सहारनपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर शाकुंभरी देवी किए जाने के प्रस्ताव पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वह पहले यह बताएं कि उनके फर्जी जनेऊधारी नेता राहुल गांधी महाकुंभ में क्यों नहीं आए। भाजपा के जिलाध्यक्षों की सूची जारी होने पर केशव ने कहा कि संगठन में रहा फेरबदल भाजपा को वर्ष 2027 में बड़ी कामयाबी दिलाएगा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों से सर्किट हाउस में की मुलाकात
 
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का प्रयागराज आगमन पर जोरदार स्वागत हुआ। पहले एयरपोर्ट एवं उसके बाद सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। महानगर अध्यक्ष अध्यक्ष संजय गुप्ता , गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान एवं यमुना पार अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने भी एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम के ऊपर पुष्प वर्षा की।
सर्किट हाउस में भी उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ तीनों अध्यक्षों को बधाई दी।

कहा कि अब जिला पंचायत और 2027 के विधानसभा चुनाव में पुनः एक बार कमल खिलाकर प्रयागराज के सभी 12 विधानसभा में सपा, बसपा, कांग्रेस का सफाया करना है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के पीडीए नारे को जनता के साथ धोखा बताया। कहा कि सपा के पीडीए का मतलब परिवार डेवलपमेंट एजेंसी है। इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष वी के सिंह, शैलेश पांडे, सुबोध सिंह, कुंज बिहारी मिश्रा,राजेश केसरवानी, दिलीप चतुर्वेदी, आशीष गुप्ता, विवेक मिश्रा, विशाल अग्रवाल, चंद्रा अहलूवालिया, आनंद दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें