फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : डिप्टी सीएम केशव बोले- नकल अध्यादेश खत्म करने वाली सपा को शिक्षा के विषय में बात करने का अधिकार नहीं

Sun, 13 Jul 2025 01:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Keshav Prasad Maurya : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी शिक्षा के प्रति नहीं अपराध, अपराधियों और माफियाओं के प्रति गंभीर रहती है। भाजपा शासन काल में लागू नकल अध्यादेश को सपा की सरकार में समाप्त कर दिया गया था। भाजपा बिहार चुनाव में जीत हासिल करेगी। 
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Keshav Prasad Maurya News : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा के नकल अध्यादेश को समाप्त करने वाली समाजवादी पार्टी को शिक्षा के विषय में बोलने का अधिकार नहीं है। डिप्टी सीएम रविवार को प्रयागराज पहुंचे थे। वह सर्किट हाउस में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

विज्ञापन


केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा शासन काल में राजनाथ सिंह शिक्षा मंत्री थे। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता में काफी सुधार किया। नकल अध्यादेश लागू करके शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाया, लेकिन सपा की सरकार बनते ही इस अध्यादेश को  समाप्त करके शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया गया। सपा अपराध और माफियाओं के प्रति गंभीर है। शिक्षा के प्रति यह लोग गंभीर नहीं है। स्कूलों के मर्जर का मामला हाईकोर्ट में है। 
 

 

ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग के सवाल पर केशव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद चार राज्यों में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं, जिसमें तीन राज्यों में कमल खिल चुका है। बिहार में भी भाजपा सरकार बनने जा रही है। इसके आगे भी जो विधानसभा चुनाव होंगे उसमें भी भाजपा जीत हासिल करेगी। साथ ही 2027 में यूपी में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। भाजपा पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें