फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : डिप्टी सीएम केशव बोले- 2017 में ही पंचर हो चुकी है सपा की साइकिल, हो चुके हैं कई टुकड़े

Sat, 16 May 2026 06:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी की साइकिल 2017 में ही पंक्चर हो गई है। उसके कई टुकडे़ हो चुके है। आज जिस साइकिल को चलाने की बात की जा रही है वह देश की जनता की साइकिल है।
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी की साइकिल 2017 में ही पंक्चर हो गई है। उसके कई टुकडे़ हो चुके है। आज जिस साइकिल को चलाने की बात की जा रही है वह देश की जनता की साइकिल है। प्रयागराज पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


सपा की साइकिल को  हाथ लगाने से स्वास्थ्य खराब हो जाएगा, भ्रष्टाचार, अपराध और कानून व्यवस्था चौपट हो जाएगी। पीएम मोदी के आह्वान पर पूरे देश ने ईंधन को कम से कम खर्च करना शुरू कर दिया है। सरकार के सभी मंत्रियों और यूपी सरकार के मंत्रियों, विधायकों और नेताओं ने अपने काफिले में वाहनों की कटौती की है। भाजपा ही देश का भविष्य है। यह पश्चिम बंगाल, आसाम, बिहार के चुनाव के साबित हो चुका है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें