फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव बोले : दिल्ली और लखनऊ के खजाने से चमकेगा नगर निकाय

Fri, 14 Oct 2022 11:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जिला पंचायत सभागार में हुई बैठक में शिरकत से पूर्व पत्रकारों से बातचीत के दौरान केशव ने कहा, कि प्रदेश के सभी नगर निकायों में कमल का फूल खिलाना है ताकि जो सुशासन देश और प्रदेश में है, वही सुशासन निकायों में भी कायम हो।
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में नगर निकाय चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम केशव ने बैठक की। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इन्हें लेकर शुक्रवार को भाजपा काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, पार्टी का लक्ष्य है कि नगर निकाय की सभी सीटों पर जीत दर्ज हो। कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा का परचम लहरा रहा है। दिल्ली और लखनऊ के खजाने से नगर निकाय क्षेत्र चमकेगा।

विज्ञापन



जिला पंचायत सभागार में हुई बैठक में शिरकत से पूर्व पत्रकारों से बातचीत के दौरान केशव ने कहा, कि प्रदेश के सभी नगर निकायों में कमल का फूल खिलाना है ताकि जो सुशासन देश और प्रदेश में है, वही सुशासन निकायों में भी कायम हो। यह सुशासन बीजेपी के कमल से ही आएगा, ऐसा जनता का भी भरोसा है। वहीं नगर निकाय चुनाव को 2024 लोकसभा चुनाव का लिटमस टेस्ट कहे जाने पर केशव ने कहा, भाजपा हमेशा कोई भी टेस्ट देने के लिए तैयार रहती है। दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी यूपी की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। 

विज्ञापन

वहीं नगर निगमों के चुनाव जिताने की जिम्मेदारी मंत्रियों को दिए जाने के सवाल पर कहा, कोई भी मंत्री पहले बीजेपी का कार्यकर्ता है और उसके लिए संगठन प्रथम है। इसलिए बीजेपी को जिताने की जिम्मेदारी उन्हें भी दी गई है। उधर, बैठक में क्षेत्रीय प्रभारी एवं सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि हर वार्ड और बूथ पर कमल  खिलाएंगे। 


बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य के साथ योगी सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्र, गिरीश यादव, संजीव गौड़, राज्यसभा सदस्य दर्शना सिंह ने भी मौजूदगी दर्ज कराई। कार्यक्रम में एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, अनामिका सिंह, उदय प्रताप सिंह, डा.वीके सिंह, अवधेश चंद्र गुप्ता, गणेश केसरवानी, विभवनाथ भारती, राजेश केसरवानी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें