फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : डिप्टी सीएम केशव बोले- कांग्रेस और सपा महिला विरोधी, चुनाव में मिलेगा सबक

Wed, 22 Apr 2026 04:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि महिला आरक्षण बिल का विरोध करके सपा और कांग्रेस ने महिला विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि महिला आरक्षण बिल का विरोध करके सपा और कांग्रेस ने महिला विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। इसके पहले भी मोदी सरकार की ओर से लाए गए महिला आरक्षण विधेयक का इन दोनों पार्टियों ने विरोध किया था। राहुल गांधी और अखिलेश यादव चाहते हैं कि सिर्फ उनके घर की महिलाएं ही सांसद बनें, देश की महिलाएं संसद और विधान सभा न पहुंच सकें। आगामी चुनाव में कांग्रेस और सपा को इसकी भारी  कीमत चुकानी पड़ेगी। केशव प्रसाद बुधवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिलाओं ने उम्मीद जताई थी उनको संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने का सपना पूरा होगा लेकिन, कांग्रेस, सपा, टीएमसी और आरजेडी ने इसके आगे बैरियर लगा दिया। इससे देश की आबादी गुस्से से भरी हुई है। अखिलेश यादव चाहते हैं कि महिला आरक्षण में मुस्लिम महिलाओं को भी शामिल किया जाए। भारत के संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण की व्यवस्था ही नहीं दी गई है। कहा कि कांग्रेस और सपा महिला विरोधी, पिछड़ा विरोधी, गरीब विरोधी और किसान विरोधी पार्टी हैं।

कहा कि राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी राज्यसभा सदस्य और उनकी बहन प्रियंका वाड्रा लोकसभा की सदस्य हैं। इसी तरह सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल लोकसभा की सदस्य हैं। राहुल गांधी और अखिलेश चाहते हैं कि उनकी घर की महिलाओं और बहन बेटियों के अलावा देश की अन्य कोई भी महिला संसद और विधानसभा में न पहुंचने पाए। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के चुनाव में महिलाएं इन दोनों पार्टियों को मुंहतोड़ जवाब दे रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें