prayagraj news : वेंटिलेटर मशीन।
- फोटो : prayagraj
केशव प्रसाद मौर्य ने चिकित्सकों से कहा कि इस समय देश को आपकी सेवा की जरूरत है। प्रत्येक मरीज को अपने परिवार का सदस्य मानकर इलाज करें। इस आपदा की घड़ी में आपका योगदान सराहनीय है। इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र है। उन्होंने तीसरी लहर की सम्भावना के दृष्टिगत प्रशासन एवं मेडिकल स्टॉफ को इसके लिए अभी से तैयार रहने को कहा है।
prayagraj news : एसआरएन हास्पिटल में डाक्टरों के साथ बैठक करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : prayagraj
साथ ही साथ यह भी कहा है कि मरीजों के बेहतर उपचार के लिए और भी जितने संसाधन की आवश्यकता हो, उसका प्रपोजल बनाकर अविलम्ब प्रस्तुत करें, जिससे कि समय से आवश्यकतानुसार संसाधनों को उपलब्ध कराया जा सके। डिप्टी सीएम ने चिकित्सकों से इलाज में आ रही कठिनाइयों के बारे में जानकारी ली एवं उसको दूर करने के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी, नगर आयुक्त रवि रंजन सहित चिकित्सालय के डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ आदि मौजूद रहा।