साधु-संतों की आपत्ति पर विचार करेगी सरकार
नवरात्र में मांस मदिरा की दुकानों पर बैन लगाने के सवाल पर कहा कि साधु-सतों का जो भी निर्देश होगा सरकार उस पर अमल करेगी। शाही और पेशवाई शब्द हटाने के शब्द पर कहा कि संतों का मेले को लेकर माघ मेले और महाकुंभ को लेकर जो आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा। आने वाला महाकुंभ भव्य, दिव्य और स्वच्छ होगा। 2019 में 24 करोड़ लोग आए थे, इस बार उम्मीद है इस बार संख्या दो गुनी भी हो सकती है। महाकुंभ को लेकर पूरे देश में काफी उत्साह है। बरसात और बाढ़ खत्म है। अब कार्यों में तेजी आएगी। शाही और पेशवाई शब्दों पर संतों की आपत्ति पर कहा कि यह संतों के द्वारा ही बनाया गया शब्द है। कुंभ मेला, माघ मेला और अन्य मेलों को लेकर संतों के जो निर्देश और सुझाव होगा सरकार उस पर विचार करेगी।