कांग्रेस और सपा पर साधा निशाना
केशव ने कहा कि भविष्य में सपा सिर्फ पांच विधायक और सांसदों की ही पार्टी बनकर रह जाएगा। इसका दायरा सिर्फ सैफई तक ही सीमित होकर रह जाएगा। वंदे मातम के मामले में केशव ने कहा कि वंदे मातरम के टुकड़े करके कांग्रेस देश के टुकड़े कर देना चाहती है, जिसे डबल इंजन की सरकार सफल नहीं होने देगी। कहा कि संजय निषाद सरकार से नाराज नहीं हैं। निषाद की विभिन्न जातियों को एससी में शामिल करने की उनकी मांग पुरानी है, जो सरकार के संज्ञान में है। इस मौके पर फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल, शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्य, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, भाजपा यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला सरोज, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता समेत तमाम लोग मौजूद रहे।