फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव बोले- राहुल अगर गांधी परिवार में पैदा नहीं हुए होते तो प्रयागराज के पार्षद तक नहीं बन पाते

Fri, 14 Aug 2026 03:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Keshav Prasad Maurya : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को प्रयागराज में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी को देश का अब तक का सबसे गैरजिम्मेदार नेता प्रतिपक्ष बताते हुए कहा कि गांधी परिवार में पैदा नहीं हुए होते तो प्रयागराज के लोग उन्हें पार्षद तक नहीं चुनते।
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को प्रयागराज में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल अगर गांधी परिवार में पैदा नहीं हुए होते तो प्रयागराज के लोग उन्हें अपना पार्षद तक नहीं चुनते। यह दुर्भाग्य है वह देश में नेता प्रतिपक्ष हैं। उन्हें क्या बोलना चाहिए क्या नहीं बोलना चाहिए भाषा की मर्यादा का ख्याल नहीं रखते हैं।  अपने घमंड और अहंकार के कारण उन्होंने संसद का समय बर्बाद किया। तमाम नए सांसद चुनकर आए हैं, उन्हें सवाल पूछने का मौका मिलता है, लेकिन राहुल और अखिलेश एंड टीम ने नए सांसदों का अधिकार भी छीन लिया और भाषा की मर्यादा भी तोड़ी। भारत के इतिहास में इतना गैर जिम्मेदार नेता प्रतिपक्ष अभी  तक नहीं हुआ।

विज्ञापन







केशव ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में आयोजित विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर विभाजन की त्रासदी को याद करते हुए कहा कि देश के विभाजन के दौरान लाखों लोगों को विस्थापन और हिंसा का दंश झेलना पड़ा। उन्होंने कहा कि विभाजन की पीड़ा और उसके कारणों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना जरूरी है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इन दलों की नीतियों और तुष्टीकरण की राजनीति ने देश को नुकसान पहुंचाया।

केशव प्रसाद ने कहा कि महान क्रांतिकारियों ने इसलिए बलिदान नहीं दिया था कि देश का विभाग हो। देश के विभाजन का दर्द वही जान सकता है जिसने विभाजन के समय की पीड़ा देखी है। इतिहास के पन्नों में दर्ज है कि लाखों लोगों का कत्ले आम हुआ। उन्हें अपना घर, अपना व्यापार, अपनी खेती, अपने सब कुछ छोड़ करके देश से जाना पड़ा। सपा इतना घटिया स्तर अपनाती है कि जब सरकार में थे तो आतंकवादियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने का कार्य किया। समाजवादी पार्टी 2047 तक सत्ता में आने वाली नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें