राहुल गांधी की पुतिन से मुलाकात न होने विदेश मंत्रालय का मामला
डिप्टी सीएम ने कहा कि उन्होंने ज्वाला देवी इंटर कॉलेज स्थित अपने बूथ पर जाकर खुद अपना एसआईआर फॉर्म भरा और रिसीव किया व उस दौरान मौजूद बीएलओ से बातचीत भी की। बीएलओ किसी तनाव में नहीं दिखे और प्रसन्नचित होकर अपना कर्तव्य निभा रहे थे। रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे पर राहुल गांधी द्वारा उनको विपक्ष के नेताओं से न मिलवाने के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि ये नेता प्रतिपक्ष, भारत सरकार, विदेश मंत्रालय का विषय है। भारत और रूस हमेशा से सच्चे और अच्छे मित्र रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोनों देशों की ये मित्रता और प्रगाढ़ हुई है। राहुल गांधी बिहार चुनाव में किसी तालाब में डुबकी लगाए थे और उसके बाद उनको छह विधायक ही मिले। बिहार चुनाव परिणाम में हार के बाद राहुल, अखिलेश सहित इंडी गठबंधन के नेता बौखला गए हैं और ऊल जुलूल बयान दे रहे हैं।