फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : तेलियरगंज में भतीजे ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से चाचा को मारी तीन गोली, हालत गंभीर

Fri, 05 Dec 2025 12:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

तेलियरगंज के बाबा चौराहे के पास सरेराह अधिवक्ता भतीजे ने चाचा विजयकांत पांडेय पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से तीन राउंड फायर कर दिए। गोली कंधे, हाथ और जांघ पर लगी है। एसआरएन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल अधिवक्ता विजयनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलियरगंज के बाबा चौराहे के पास सरेराह अधिवक्ता भतीजे ने चाचा विजयकांत पांडेय पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से तीन राउंड फायर कर दिए। गोली कंधे, हाथ और जांघ पर लगी है। एसआरएन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पारिवारिक संपत्ति के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया। शिवकुटी थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर तेलियरगंज निवासी आरोपी ओमशिव पांडेय को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


मूलरूप से होलागढ़ के विजयकांत जिला न्यायालय में अधिवक्ता हैं। वह तेलियरगंज के जोंधवल मोहल्ले में रहते हैं। बृहस्पतिवार देर शाम वह किसी काम से बाबा चौराहे के पास आए थे। तभी उन पर एक के बाद एक तीन राउंड फायरिंग कर दी गई। सरेराह गोलियां चलने पर हर कोई दहशत में आ गया। गोली लगते ही विजयकांत खून से लथपथ होकर बीच सड़क पर गिर पड़े। सूचना पर डीसीपी मनीष शांडिल्य, सिविल लाइंस एसीपी विद्युत गोयल समेत शिवकुटी थाना प्रभारी रुकुमपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को एसआरएन पहुंचाया गया। जांच में पता चला कि बाबा चौराहे के पास एक दुकान पर विजयकांत और ओमशिव में नोकझोंक हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

पूछताछ में पता चला कि आरोपी ओमशिव पांडेय भी पेशे से अधिवक्ता है और वह विजयकांत के बड़े भाई का बेटा है। उनका गांव में पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद में चल रहा है। बृहस्पतिवार शाम दोनों एक मिठाई की दुकान पर मिले तो कहासुनी हो गई। मामला इतना तूल पकड़ा कि आरोपी ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने आरोपी को दबोच कर रिवॉल्वर कब्जे में ले लिया है। वहीं, घटना की जानकारी पाकर बड़ी संख्या में अधिवक्ता अस्पताल पहुंचकर विजयकांत का हाल जाना।

पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद में चल रहा है। शाम को दोनों मिले तो आपस में कहासुनी हो गई। इसी बीच आरोपी ने अपने चाचा को तीन गोली मारी। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। - मनीष कुमार शांडिल्य, डीसीपी, नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें