फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पुत्र की गाड़ी जालौन में दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे

Sat, 26 Mar 2022 07:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कालपी में हाईवे पर कानपुर की ओर से आ रही फॉर्च्यूनर कार सड़क पार कर रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर के पहिये निकल गए। हादसे में ट्रैक्टर चालक मामूली रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
Prayagraj News : योगेश मौर्य। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पुत्र योगेश मौर्य की गाड़ी जालौन के काल्पी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में योगेश बाल बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही उनके समर्थक चिंतित हो गए। लोगों ने फोन करके योगेश का हाल चाल लिया।

विज्ञापन




योगेश दतिया पीतांबरा दर्शन के लिए जा रहे थे। कालपी कोतवाली के आलमपुर बाईपास के पास यह हादसा हो गया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया कि मां पीतांबरा की असीम अनुकंपा एवं आप सभी के आशीर्वाद से पुत्र योगेश कुमार मौर्य पूर्ण रूप से स्वस्थ है। चिकित्सकों के परामर्श से कुछ देर में पुनछ मां पीतांबरा के दर्शन पूजन के लिए प्रस्थान करेंगे। 

विज्ञापन

ट्रैक्टर से टकरा गई फॉर्च्यूनर


कालपी में हाईवे पर कानपुर की ओर से आ रही फॉर्च्यूनर कार सड़क पार कर रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर के पहिये निकल गए। हादसे में ट्रैक्टर चालक मामूली रूप से घायल हो गया। कार में उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश मौर्य सवार थे।


शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कानपुर-झांसी हाईवे पर कालपी कोतवाली क्षेत्र के अमतलाश तिराहे पर सड़क पार कर रहे ट्रैक्टर-ट्राली में कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर एचआर 26 डीबी 7044 कार टकरा गई। हादसे के बाद हाईवे पर खलबली मच गई। ट्रैक्टर चालक मामूली रूप से घायल हो गया। सीओ राम सिंह व कोतवाल सन्तोष सिंह ने कार सवार लोगों को दूसरे वाहन से रवाना कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें