डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को भाई दूज पर तिलक लगाती उनकी बहन कमलेश मौर्या।
- फोटो : अमर उजाला
भाई-बहन के प्रेम का पर्व भाई दूज गुरुवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर आरती उतारी और भाइयों के लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने बहन को आशीर्वाद और उपहार दिया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को उनकी छोटी बहन कमलेश मौर्या ने तिलक लगाकर आरती उतारी और मुंह मीठा कराया साथ ही भाई के लंबी उम्र की कामना की। डिप्टी सीएम ने छोटी बहन को सुखी रहने का आशीर्वाद दिया।
शहर के ्अल्कापुरी कॉलोनी स्थित आवास पर उनकी छोटी बहन कमलेश मौर्य बृहस्पतिवार को पहुंची और भाई केशव प्रसाद मौर्य को तिलक लगाकर आरती उतारी। केशव प्रसाद मौर्य ने इसका फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने भाई और बहन के इस पावन पर्व की लोगों को शुभकामनाएं दीं.।
भाई दूज पर तिलक लगाकर भाई डिप्टी सीएम केशव प्रसाद को मिठाई खिलातीं बहन कमलेश मौर्या।
- फोटो : अमर उजाला
जिले भर में भाई दूज का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया जा रहा है। बहनों ने भाइयों के लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखा और उनको तिलक लगाकर कुशल और मंगलमय जीवन की कामना की। भाइयों ने बहनों को आशीर्वाद दिया और उपहार प्रदान किया।
Prayagraj News : भाई दूज पर मुस्लिम भाई मो. अस्करी को टीका लगातीं रजनी हांडा।
- फोटो : अमर उजाला।
सामाजिक संगठनों से जुड़े सैय्यद मोहम्मद अस्करी ने अपनी मुंहबोली बहन रजनी हांडा से तिलक लगवाया। उन्होंने अपनी बहन के हांथों का खाना खाया और तोहफा भी दिया।
Prayagraj News : भाई दूज पर महिलाओं ने मंत्री नंदी को टीका लगाकर दीर्घायु की कामना की।
- फोटो : अमर उजाला।
भैया दूज पर बहनों ने मंत्री नंदी को किया टीका
औद्योगिक प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने भैया दूज के दिन बृहस्पतिवार को शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में रहने वाली सैकड़ों बहनों से मुलाकात की। बहनों ने भी शुभकामना दी तथा टीका लगाकर दीर्घायु होने की कामना की।