केशव बोले- शिवपाल और राजभर इच्छा जताएंगे तो होगा विचार
इस दौरान शिवपाल यादव और ओमप्रकाश राजभर के भाजपा में शामिल होने पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा वैकेंसी या नो वैकेंसी का फिलहाल कोई सवाल नहीं है। पहले अगर वह इच्छा जताएंगे तो पार्टी उस पर विचार करेगी। यह निर्णय वैसे भी पार्टी आलाकमान को लेना है।
निजी मदरसों के सर्वे के सवाल पर केशव ने कहा कि सर्वे इसलिए किया जा रहा है, ताकि किसी गलत हरकत का पता चल सके। नीति बनाकर मदरसों का आधुनिकीकरण किया जा सके। मदरसे में पढ़ने वालों बच्चों को अच्छा डॉक्टर- इंजीनियर बनाया जा सके। एआईएमआईएम चीफ ओवैसी मुसलमानों को गुमराह कर रहे हैं। वह मुसलमानों की बेहतरी नहीं देख सकते। सरकार सब को आगे बढ़ाना चाहती है। इसी वजह से मदरसों का आधुनिकीकरण किया जाना है।