मोदी की सफल विदेश नीति: ईरान से आ रहा है कच्चा तेल
ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच जारी तनाव और खाड़ी देशों के युद्ध संकट पर डिप्टी सीएम ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा वैश्विक संकट के बावजूद पीएम मोदी की सशक्त विदेश नीति के कारण ईरान से भारत में क्रूड ऑयल और गैस सफलतापूर्वक आ रही है। दुनिया देख रही है कि संकट के समय में भी भारत का झंडा बुलंद है और आगे भी रहेगा।
2027 में फिर आएगी प्रचंड बहुमत की सरकार
आगामी चुनावों पर चर्चा करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश के अंदर कोई संकट नहीं है। भाजपा अब पूरी मजबूती के साथ चुनावी तैयारियों में जुट गई है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में विरोधियों को हराकर फिर प्रचंड बहुमत हासिल करेंगे। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और आगामी जिला पंचायत चुनावों के लिए रणनीति तैयार है। इससे पहले पुलिस लाइन पहुंचने पर महापौर गणेश केसरवानी, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता और अन्य जिला अध्यक्षों ने उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी, निर्मला पासवान, राजेश शुक्ला, राजेंद्र मिश्रा, मृत्युंजय तिवारी, वरुण केसरवानी, आशीष गुप्ता, सुबोध सिंह आदि मौजूद रहे।