prayagraj news : आरओबी का शिलान्यास करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : prayagraj
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आरओबी के बनने से बारा और कोरांव के लोगों का आवागमन सुगम होगा और समय की बचत होगी। भारी वाहनों को पुराने हो चुके पुल पर आने-जाने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। इससे भारी वाहनों को लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक जाना होता था। इस सेतु के बनने से इस समस्या से निजात मिलेगी। यूपी के मिर्जापुर, वाराणसी और मध्य प्रदेश के चित्रकूट, रीवा की तरफ आना-जाना भी आसान होगा।
prayagraj news : आरओबी का शिलान्यास करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : prayagraj
उन्होंने कहा कि दोनों ही क्षेत्र के लोगों की यह पुरानी मांग चली आ रही थी। जिसको बीजेपी सरकार ने पूरा किया। उन्होंने सेतु निगम के मौजूद अधिकारियों से निर्माण कार्य को तय समय में पूरा करने को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए दृढ़संकल्पित है। प्रयागराज में विकास को गति प्रदान करने के लिए व जाम की समसया से निजात के लिए पिछले कुछ वर्षो में कई पुलों और आरओबी का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज को चारों ओर से रिंग रोड से जोड़ा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार प्रयागराज के साथ प्रदेश के दूसरों जिलों में विकास की गंगा बहा रही है। इसी तरह के आरओबी और पुलों के निर्माण कार्य लगभग हर जनपदों में चल रहा है। कार्यक्रम में फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल, कोरांव विधायक राजमणि कौल, बारा विधायक डॉ. अजय भारतीय सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।