फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: चलते अप्पे में महिला से डेढ़ लाख रुपये का जेवर लूटा

Tue, 26 May 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
थरवई थाना क्षेत्र में बदमाशों ने अप्पे वाहन में बैठी महिला से सोने के जेवर लूट लिए और चलते वाहन से धक्का देकर उसे सड़क पर फेंक दिया। रामनगर गांव निवासी सुशीला देवी अपने भाई के लिए खाना लेकर अस्पताल गई थी। दोपहर करीब 12 बजे वह अकेले घर लौट रही थी। आरोप है कि वह सहसों से अप्पे वाहन में बैठकर रामनगर के लिए निकली। वाहन में पहले से दो युवक बैठे थे। जैसे ही अप्पे थाना क्षेत्र के ललचहां स्थित दुर्गा मंदिर के पास पहुंचा। दोनों बदमाशों ने महिला को दबोच लिया और उसके गले से सोने का मंगलसूत्र और कान की बाली छीन ली। लूटे गए जेवरों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद बदमाशों ने सहसों-फाफामऊ मार्ग पर रामनगर के पहले महिला को चलती गाड़ी से धक्का देकर नीचे गिरा दिया और वाहन समेत भाग गए। सड़क पर गिरने से महिला घायल हो गई। किसी तरह उसने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें