फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: घने कोहरे से दृश्यता शून्य, पछुआ हवाओंं से बढ़ेगी सर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडल में रविवार को घना कोहरा छाया रहा। इस वजह से सुबह दृश्यता शून्य पर पहुंच गई। हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। दिन भर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। दिन में करीब पौने एक और तीन बजे कुछ देर के लिए सूरज दिखा लेकिन कोहरे की वजह से धूप नहीं दिखी। वाहन चालक दिन में डिपर और हेड लाइट जलाकर चलते दिखे।
विज्ञापन

वहीं लोग घरों के भीतर दुबके रहे। माैसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को घना कोहरा छाया रहेगा। पछुआ हवाएं चलीं तो दिन और रात के तापमान में और गिरावट आने से सर्दी बढ़ेगी। तब कोहरे का घनापन भी कम हो सकता है।
माैसम विभाग ने प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, फतेहपुर सहित कई जिलों के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, रविवार को सुबह घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। हाईवे पर वाहन ही नहीं पटरियों पर ट्रेनें भी रेंगती रहीं। रविवार को अवकाश पर बढ़ी सर्दी और धूप न निकलने की वजह से लोग घरों में ही दुबके रहे। महिलाएं कपड़े सुखाने के लिए परेशान रहीं।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक घने कोहरे की वजह से सर्दी कुछ कम है। अब पछुआ हवाओं का का जोर रहेगा। तापमान में गिरावट के आसार हैं। लोगों को कड़ाके की सर्दी के लिए तैयार रहना होगा। हवाएं चलीं तो घने कोहरे से कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें