फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : सलोरी और गोविंदपुर में डेंगू का खतरा, 10 दिन में मिले 11 मरीज

Fri, 18 Sep 2026 04:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शहरी क्षेत्र में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इनमें सबसे अधिक मामले सलोरी और गोविंदपुर में हैं। यहां 10 दिन में 11 नए मामले आए हैं। ऐसे में इन दोनों इलाकों में डेंगू के खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन
डेंगू - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहरी क्षेत्र में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इनमें सबसे अधिक मामले सलोरी और गोविंदपुर में हैं। यहां 10 दिन में 11 नए मामले आए हैं। ऐसे में इन दोनों इलाकों में डेंगू के खतरा मंडराने लगा है।

विज्ञापन


इसको देखते हुए शुक्रवार से सात दिनों तक नगर निगम व मलेरिया विभाग की टीम इन दोनों इलाकों में विशेष अभियान चलाएगी। निगम की टीम गोविंदपुर और सलोरी में एंटी लार्वा और फाॅगिंग करेगी। जबकि मलेरिया विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करेगी।

इस दौरान स्थानीय लोगों को अपने आसपास जलभराव न होने देने, साफ-सफाई रखने, मच्छर दानी का उपयोग करने व फुल पैंट व स्लीव की शर्ट पहनने के लिए कहा जाएगा। इसके अलावा मलेरिया विभाग की टीम घरों में लार्वा को समाप्त करने का काम भी करेगी। जिले में अब तक डेंगू के 35 मामले सामने आ चुके हैं। जुलाई में सात और अगस्त में डेंगू के आठ मामले आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लॉज और हॉस्टल में ज्यादा खतरा

मलेरिया विभाग के अनुसार, डेंगू के 70 फीसदी लार्वा कूलर की टंकी, फ्रिज, कंटेनर और गमले में मिल रहे हैं। छात्र अपने यहां कूलरों से पानी निकालना भूल जाते हैं। इसकी वजह से लार्वा पनपने लगते हैं। सलोरी व गोविंदपुर में अधिकांश मामले लॉज व हॉस्टल में सामने आए हैं। इनमें सलोरी में सात व गोविंदपुर में चार मरीज पाए गए हैं।

यहां भी खतरा

शंकरघाट, शिलाखाना, बद्री आवास, स्वराज नगर, तेलियरगंज, ओम नगर, ऊंचवागढ़ी, गंगा नगर, नेवादा राजापुर, कच्ची सड़क, बक्शी बांध, वेणी माधव मंदिर, बख्शी कलां, दशाश्वमेध घाट, बक्शी खुर्द दारागंज, हाईकोर्ट पानी टंकी, बटालियन सीआरपीएफ, कैशल्स रोड, चांदपुर सलोरी, सेक्टर डीए केशव मार्ग, शांतिपुरम, बाघम्बरी रोड, नेता चौराहा, रामानंद नगर, बाघम्बरी हाउसिंग स्कीम, एमआईसी पानी टंकी, लेबर चौराहा, सर्वोदय नगर अल्लापुर सहित कई अन्य इलाकों को संवेदनशील इलाकों की श्रेणी में रखा गया है।

अगर किसी इलाके में लगातार डेंगू के मामले मिलते हैं, तो वहां आउटब्रेक का खतरा बढ़ जाता है। सलोरी व गोविंदपुर में 10 दिन में 11 नए मामले सामने आए हैं। सलोरी और गोविंदपुर में सात दिनों का विशेष अभियान चलेगा। अन्य संवेदनशील इलाकों पर भी नजर रखी जा रही है। - आनंद सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें