फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव बोले : टीका लगाता था, लगाता हूं और जीवन की अंतिम सांस तक लगाता रहूंगा

Fri, 18 Sep 2026 03:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Keshav Prasad Maurya : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष के बयानों पर पलटवार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रमों का बचाव किया। उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री को प्यार और शुभकामनाएं दे रहा है, विपक्ष को यह नहीं पच रहा तो भगवान उसे सद्बुद्धि दे। बिजली व्यवस्था, टीका लगाने और निर्वाचन आयोग से जुड़े विवादों पर भी उन्होंने अपनी बात रखी।

विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑफसेट प्रिंटर्स एसोसिएशन की ओर से नॉर्दर्न रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से बातचीत में विपक्ष के बयानों पर प्रतिक्रिया दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीप जलाए जाने को लेकर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री को प्यार और शुभकामनाएं दे रहा है। अगर यह कांग्रेस को नहीं पच रहा है तो भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे।

विज्ञापन






उन्होंने चुनाव चिह्न और दलों से जुड़े विवाद पर कहा कि कांग्रेस से भी कई दल अलग होकर बने हैं। किसी दल के टूटने या चुनाव चिह्न से संबंधित विवाद पर संबंधित पक्ष को निर्वाचन आयोग के निर्देश के खिलाफ न्यायालय जाने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास भाजपा के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है।

सहारनपुर के मस्जिद प्रकरण को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत के बयान पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार किया। यूजीसी से जुड़े प्रदर्शन के सवाल पर कहा कि इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने स्थगन आदेश दिया है, इसलिए कोई विवाद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली व्यवस्था पर भी बोले

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बिजली व्यवस्था को लेकर सवाल उठाने पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जब उनकी सरकार थी, तब अंधेरा रहता था। आज गरीब-अमीर, शहर-गांव सभी जगह बिजली मिल रही है। उन्होंने दावा किया कि लोगों को 16, 18 और 24 घंटे तक बिजली उपलब्ध हो रही है।

सपा नेता इंद्रजीत सरोज की ओर से उनके टीका लगाने पर की गई टिप्पणी के सवाल पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विपक्ष के नेता बोलने के लिए स्वतंत्र हैं। वह टीका पहले भी लगाते थे, आज भी लगाते हैं और आगे भी लगाते रहेंगे। राजनीति में आने से पहले भी हनुमान जी का टीका लगाते थे और जीवन की अंतिम सांस तक लगाते रहेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें