फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के अब तक 784 मरीज, हर दिन बढ़ रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। एंटी लार्वा छिड़काव और फागिंग में लापरवाही से डेंगू ने महामारी का रूप ले लिया है। तीन महीने में डेंगू के 784 मरीज चिह्नित किए जा चुके हैं। हर दिन औसतन 25 नए डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं। यह सरकारी आंकड़ा है, जबकि पीड़ितों की संख्या इसके दोगुने से भी अधिक है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में एलाइजा टेस्ट के आधार पर डेंगू मरीजों की पुष्टि कर उनकी संख्या आंकड़ों में दर्ज करता है। स्थिति विकट है, लेकिन तमाम दावों के बाद शहर में फागिंग और एंटी लार्वा छिड़काव की स्थिति बदतर है। शहरियों का आरोप है कि मच्छरों से राहत दिलाने के कार्य सिर्फ कागज पर चलाए जा रहे हैं। डेंगू से हुई मौत के मामलों में भी स्वास्थ्य विभाग पल्ला झाड़ लेता है।
सीएमओ दफ्तर से संबद्ध जिला संक्रामक रोग नियंत्रण इकाई कार्ड टेस्ट को मान्यता नहीं देता। इस कारण डेंगू से हुई चार मौतों के मामले में इंटरनल आर्गन डैमेज होने की रिपोर्ट दर्ज कर मामला दबाया जा रहा है। हाल यह है कि सरकारी अस्पतालों के डेंगू वार्ड फुल हैं और नर्सिंग होमों में बुखार पीड़ितों की भरमार है। डेंगू की दहशत में बुखार पीड़ित मरीज डेंगू की जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें