फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dengue : प्रयागराज में नहीं घट रहा डेंगू का प्रकोप, नौ नए मरीज और मिले

Fri, 17 Sep 2021 10:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शहर ही नहीं अब गांवों में बढ़ रहा प्रकोप, तीन से अधिक घरों में एंटी लार्वा छिड़काव। जिले में सक्रिय केस 16, अब तक 136 संक्रमित पाए जा चुके हैं।
 
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। शुक्रवार को डेंगू के नौ नए मरीज चिह्नित किए गए। पोर्टल पर सक्रिय केस कुल 16 दर्ज किए गए हैं। अब तक 136 डेंगू संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आनंद कुमार सिंह के मुताबिक शहर में अब तक 95 और ग्रामीण इलाकों के 41 डेंगू के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने डेंगू से किसी की मौत से इनकार किया है, जबकि एक एसआई की मौत डेंगू से हो चुकी है। पोर्टल पर यह मौत दर्ज नहीं है। नए डेंगू संक्रमितों में कोटवा के दो, चाका का एक, हंडिया का एक, नैनी के दो, झूंसी का एक तथा शिवकुटी के दो मरीज शामिल हैं। वहीं कालिंदीपुरम, बघाड़ा, शिवकुटी समेत 13 वार्डों के तीन सौ से अधिक घरों और आसपास के क्षेत्रों में एंटी लार्वा छिड़काव कराया गया।

दस डेंगू संक्रमित अस्पतालों में भर्ती, मच्छरादानी लगाई
एसआरएन और बेली अस्पतालों के डेंगू वार्डों में भर्ती मरीजों को दवा, इलाज के साथ मच्छरदानी दी जा रही है। दिन में तीन बार दवाओं का छिड़काव और मच्छर मार दवाओं का स्प्रे किया जा रहा है। एसआरएन के नोडल डॉ. सुजीत वर्मा के मुताबिक डेंगू वार्ड में छह संक्रमितों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। डीएमओ के मुताबिक दस डेंगू संक्रमित अस्पतालों में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें