इलाहाबाद। डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को जहां इसकी चपेट में आकर एक और मौत हो गई वहीं नौ नए मामले सामने आए हैं। जांच के लिए नमूना मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में भेजा गया था। विभाग ने इसकी पुष्टि कर दी। इसमें छह मामले इलाहाबाद के हैं जबकि तीन दूसरे जिलों के हैं।
ब्लाक प्रतापपुर के मियाकापूरा के रहने वाले मदन केसरवानी पुत्र गिरधारी लाल (32) की तबीयत कई दिन पहले खराब हुई थी। उसका उपचार पास के चिकित्सक से चल रहा था। मंगलवार को उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई। बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। इसके अलावा न्यू कटरा के प्रमोद कुमार, फूलपुर भुलई का पुरवा के संतोष कुमार, नेवादा के अंश, पाजवा गोहरी के अरुन कुमार, हिंदू हॉस्टल के बलवंत सिंह, झूंसी के सुशील कुमार यादव समेत नौ लोगों में इसकी पुष्टि हुई है। उपचार के लिए मरीजों को एसआरएन और निजी चिकित्सालयों में भर्ती किया गया है।