फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से एक की मौत, 29 नए मरीज

Wed, 28 Sep 2016 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
platelets, dengue - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
डेंगू अपने पांव तेजी से पसार रहा है। मंगलवार को इस बीमारी से एक और मौत हो गई जबकि 29 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। जो मरीज मिले, उनमें 23 इलाहाबाद के रहने वाले हैं। डेंगू अब नैनी जेल परिसर तक पहुंचा गया है। वहां भी बुखार से पीड़ित एक मरीज  में डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू से पीड़ित मूरतगंज निवासी मोहित (25) इलाहाबाद के एक निजी अस्पलाल में भर्ती था। मंगलवार को उसकी मौत हो गई। इस बीच नए मरीजों की जांच रिपोर्ट आने पर डेंगू से पीड़ितों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। सेंट्रल जेल नैनी में रहने वाले 20 वर्षीय कीर्ति को भी डेंगू हो गया है। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई।
विज्ञापन


इसके अलावा रसूलाबाद के मोहम्मद शाहरुख (22), घूरपुर के कार्तिकेय मिश्र (20), सिविल लाइंस के सौरभ श्रीवास्तव (40), कीडगंज के आशुतोष सिंह (22), शाहगंज के राम सिंह यादव (50), कोतवाली निवासी अनीता (38),  सुलेम सराय की बेबी केसरवानी (34), पुराना कटरा के सचिन कुमार (22), बम्हरौली निवासी सूबेदार (35) समेत इलाहाबाद के 23 लोग डेंगू से पीड़ित मिले हैं। डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने के बाद सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए मारामारी मची है। बेड खाली न होने के कारण बड़ी संख्या में मरीज लौटाए जा रहे हैं और ऐसे मरीज निजी अस्पतालों में मोटी रकम खर्च कर इलाज कराने के लिए मजबूर हैं। 

चिकनगुनिया के भी चार नए मरीज मिले
डेंगू के साथ चिकनगुनिया का हमला भी तेज हो गया है। मंगलवार को चार मरीजों में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है। इनमें से एक मरीज भीम सेन सिंह (45) एसआरएन अस्पताल परिसर में ही रहते हैं। इसके अलावा विजय शंकर, मुकुल सिंघल और शांतिपुरम फाफामऊ निवासी राजबहादुर को भी चिकनगुनिया हो गया है। सभी को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें