फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेमू से 30 रुपये में वाराणसी और 45 रुपये में पहुंचेेंगे गाजीपुर

Wed, 06 Jul 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
धर्मपुर से पीछे इंजन की प्रेशर पाइप फट गई थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रयाग से गाजीपुर के लिए डेमू ट्रेन की शुरूआत मंगलवार को हो गई। हालांकि पहले दिन ही ट्रेन विलंब से रवाना हुई। हालांकि इसके सस्ते किराये को यात्रियों ने खूब पसंद दिया। बता दें कि प्रयाग-गाजीपुर डेमू से वाराणसी का 30 रुपये एवं गाजीपुर सिटी का किराया 45 रुपये निर्धारित किया गया है। उधर पहले दिन विलंब से जाने की डेमू ट्रेन के विलंब से रवाना होने की वजह से यात्रियों में खासी नाराजगी रही। 
विज्ञापन


रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा द्वारा सोमवार चार जुलाई को ही गाजीपुर से डेमू ट्रेन का उद्घाटन किया गया था। उद्घाटन के दिन इस ट्रेन को स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया गया। शाम को पहुंची डेमू को रात में ही प्रयाग से वापस भेज दिया गया ताकि मंगलवार की सुबह गाजीपुर से वह अपने निर्धारित समय से चले लेकिन गाजीपुर से डेमू सुबह 4.30 बजे की बजाय 8.50 बजे चली। प्रयाग आते-आते इसे 1.30 बजे गए। विलंब से आने की वजह से ट्रेन शाम को समय से रवाना नहीं की जा सकी।

दरअसल ट्रेन ड्राइवर को छह घंटे का रेस्ट भी दिया जाना था। इस वजह से ट्रेन शाम 5.40 बजे की बजाय 7.40 बजे रवाना की गई। बता दें कि डेमू का ठहराव प्रयाग से गाजीपुर तक सभी स्टेशनों पर है। अधिकांश स्टेशनों पर इसका ठहराव एक मिनट का है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस से तुलना की जाए तो वाराणसी पहुंचने में डेमू तकरीबन 4.15 घंटे का समय लेगी, जबकि बुंदेलखंड चार घंटे में यहां पहुंचती है, लेकिन उसका किराया डेमू के मुकाबले दो गुना ज्यादा है। बुंदेलखंड से वाराणसी का किराया 60 रुपये है, जबकि डेमू का किराया मात्र 30 रुपये ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें