फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए का विरोध : धरना स्थल पर फहराया झंडा

विज्ञापन
demostrator host the national flag - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में मंसूर अली पार्क में महिलाओं का धरना 16वें दिन भी जारी रहा। गणतंत्र दिवस के मौके पर धरना स्थल पर ही महिलाओं ने झंडारोहण किया और देशभक्ति के नारे लगाए। इस दौरान महिलाओं के हाथ में तिरंगा रहा तथा दिल्ली से आई संघवारी टीम के सदस्यों ने गीत गाए। वहीं सोमवार को भी धरने के समर्थन में अलग-अलग मोहल्लों से महिलाओं ने जुलूस निकाला। साथ में राजनीतिक दलों के नेता धरने में शामिल हुए और आंदोलन को हर स्तर पर सहयोग देने की घोषणा की।
विज्ञापन

सीएए के विरोध में महिलाएं रोशनबाग स्थित पार्क में दिन रात डटी हुई हैं। सोमवार को जन संस्कृति मंच के दुर्गा सिंह, पंकज तिवारी, सुनील मौर्या, इरशाद उल्ला, सै.मो.अस्करी, विवेक त्रिपाठी, अब्दुल जर्रार खान, मो.सुफियान आदि ने संबोधित किया। तीन दिनों से यहां डटे संघवारी के सदस्यों ने भी गीत के माध्यम से जोश भरा तथा सरकार पर हमले बोले। संघवारी की टीम सोमवार को रवाना हो गई। इसके अलावा हटिया, बहादुरगंज, अटाला, रसूलपुर, करेली, दरियाबाद आदि मोहल्लों से महिलाओं ने जुलूस निकाला और धरने में शामिल हुईं। महिलाएं हाथों में तिरंगा लिए हुए थीं। धरना स्थल पर जुलूस के आने और जाने एवं संबोधन का दौर देर रात तक जारी रहा।
आत्मदाह करने वाले को दी श्रद्धांजलि
धरने में शामिल महिलाओं तथा अन्य लोगों ने रमेश प्रजापति को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दो मिनट का मौन भी रखा। आंदोलनकारियों का कहना था कि इंदौर के रमेश ने सीएए के विरोध में दो दिन पहले आत्मदाह की कोशिश की थी, जिनकी सोमवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

मुकदमा लिखे जाने का विरोध
आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की सोमवार को हुई बैठक में सीएए का विरोध कर रहे लोगों पर मुकदमा लिखाए जाने पर नाराजगी जताई गई। सदस्यों का कहना था कि खुल्दाबाद थाने में दो लोगों पर फर्जी मुकदमा लिखाया गया है। उन्होंने धरना स्थल पर फोर्स भेजे जाने पर भी तीखी प्रतिक्रिया जताई। साथ ही चेतावनी दी कि शांतिपूर्वक चल रहे धरने को छेड़ा गया तो माहौल खराब हो सकता है, जिसके लिए पूरी तरह से प्रशासन जिम्मेदार होगा। बैठक में पूर्व महानगर अध्यक्ष अफसर महमूद, मो.उसमान, इफ्तेखार अहमद मंदर, जीशान रहमानी, दानिश अंसारी, इमरान अहमद सिद्दीकी, सैफी हब, मो.हसन, मो.शमी आदि मौजूद रहे।
संविधान के विपरीत काम कर रही भाजपा
प्रयागराज। सपा महानगर कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण किया गया। वक्ताओं का कहना था कि वर्तमान सरकार गणराज्य के सिद्धांतों के विरूद्ध कार्य कर रही है। संविधान का उल्लंघन कर रही है। सै.इफ्तेखार हुसैन का कहना था कि सीएए आदि के मुद़दों को लेकर पूरे देश में लोग सड़क पर हैं लेकिन केंद्र और प्रदेश सरकार धर्म की राजनीति कर रही है। कार्यकर्ताओं ने सीएए, एनआरसी, एनपीआर के विरोध में पार्टी की बैठक करने तथा जेल भरो आंदोलन की बात कही गई। कार्यक्रम में इसरार अंजुम, सै.मो.अस्करी, विक्रम सिंह पटेल, मो.गौस, प्रभात कुमार, मो.अजहर आदि शामिल रहे।
देशहित में है सीएए
प्रयागराज। भारतीय जन किसान पार्टी की सोमवार को हुई बैठक में सीएए को देशहित में बताया गया। राष्ट्रीय महासचिव राज नारायण मिश्र का कहना था कि मुट़ठीभर लोग सीएए का विरोध कर देश का माहौल बिगाड़ रहे हैं। यह सब राजनीति से प्रेरित होकर किया जा रहा है। पार्टी के जिलाध्यक्ष हिमांशु गोयल ने निर्भया कांड के दोषियों को जल्द माफी दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें