फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएनएनआईटी में हैथेकॉन का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में आयोजित तीन दिवसीय हैकेथान ‘हैक-36’ में बीआईटी मेसरा, रांची की टीम ने पहला स्थान अर्जित किया। वहीं, ट्रिपलआईटी इलाहाबाद को सर्वश्रेष्ठ गर्ल्स टीम की उपाधि दी गई।
विज्ञापन

इसके अलावा एसआरएम चेन्नई को दूसरा और एमएनएनआईटी को दूसरा और एमएनएनआईटी को तीसरा स्थान मिला।
रविवार को कार्यक्रम के समापन पर छात्र समन्वयक टीम के सदस्य सुरमित अवस्थी, प्रियांशु सिंह और अभिषेक सिंह ने बताया कि यह हैकेथान का तीसरा संस्करण था जिसका प्रमुख उद्देश्य तकनीकी के माध्यम से समाज में व्याप्त कृषि, चिकित्सा, पर्यावरण एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं का समाधान करना था।
इस आयोजन में शामिल होने के लिए 1773 आवेदन पत्र आए थे और इनमें से 200 प्रतिभागियों को प्रारंभिक चरण में उनके तकनीकी विचारों एवं पूर्व अनुभवों के आधार पर चुना गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी एवं अन्य तकनीकी संस्थानों के विद्यार्थी शामिल हुए।
इस दौरान विद्यार्थियों की ओर से स्वास्थ्य, कृषि, पर्यावरण, स्मार्ट शिक्षा प्रणाली एवं रोबोटिक्स जैसे विषयों पर तकनीकी समाधान को प्रोटोटाइप मॉडल बनाया गया। इन मॉडलों का मूल्यांकन नेट एसपीआई के प्रिंसिपल आर्किटेक्ट श्यामल पांडया, ब्ल्यूस्टैक्स के अभियांत्रिकी निदेशक अंकित सिंघल और अमेरिकन एक्सप्रेस के क्रेडिट एवं फ्राड विभाग के निदेशक नीरज मोंगा ने किया।
इससे पूर्व संस्थान के कार्यवाहक निदेशक एवं मुख्य अतिथि प्रो. एमएम गोर, संगणक विभाग के अध्यक्ष प्रो. एके सिंह, संकाय समन्वयक डॉ. रणविजय एवं डॉ. शशांक ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ समापन समारोह की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें