फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कुत्ते से टकराकर ऑटो पलटी, एक की मौत व तीन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सहसों-अंदावा मार्ग पर बुधवार की सुबह एक ऑटो कुत्ते से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में टेंपो सवार एक अधेड़ की मौत हो गई। जबकि तीन लोग जख्मी हो गए। हादसे के कारण मौके पर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। सूचना पर मौके पर पहुंची झूंसी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जख्मी लोगों को उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

झूंसी पुलिस के मुताबिक बुधवार की दोपहर सवारियों से भरी एक टेंपो सहसों से अंदावा होते हुए झूंसी की ओर जा रही थी। रहिमापुर तिराहे पर जेपी मेमोरियल हॉस्पिटल के पास जैसे ही ऑटो पहुंची, तभी अचानक टेंपो के सामने एक कुत्ता आ गया। कुत्ते से टकराने के बाद टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में टेंपो सवार सरायइनायत थाना क्षेत्र के चंदौहा गांव निवासी सुकुरु पासी (50), महेवा नैनी निवासी सरोजा देवी पत्नी ज्ञान प्रकाश (48), संगीता पत्नी स्वर्गीय जोखुलाल (55), सरोजा पत्नी रमेश सिंह जख्मी हो गईं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनी में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने सुकुरु को एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुकुरु के परिचितों ने बताया कि वह मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें