बहरिया में महिला आरक्षण बिल पास न होने के विरोध में निकल गया जुलूस
महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पास न होने पर भाजपाइयों ने बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय में विपक्षी नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख शशांक मिश्रा, पंकज श्रीवास्तव, भूपेंद्र प्रताप सिंह, राकेश शुक्ला, जया श्रीवास्तव, शिवकुमारी यादव, नंदनी, आरती और शिवकली बिंद आदि रहे। इधर, सैदाबाद में भी विधेयक के समर्थन में आवाज बुलंद की गई। मौके पर अजय पांडेय, पुष्पा मिश्रा, रंजू भारतीय, गुडिया सिंह, हीरेन्द्र सिंह, मंगला प्रसाद मिश्र, कार्तिकेय त्रिपाठी आदि रहे।
महिला आरक्षण बिल को रोकने वाले आधी आबादी के दुश्मन : कन्हैया लाल
महिला आरक्षण बिल को पारित होने से रोकने वाले सही मायने में आधी आबादी के दुश्मन हैं। इन्हें नारी शक्ति कतई माफ नहीं करेंगी। यह बातें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल पांडेय ने कही। वे नवाबगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से निकाली गई महिला जन आक्रोश पदयात्रा में शामिल लोगों को संबोधित कर रहे थे। मौके पर विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, सुरेश पटेल, विनोद ओझा, महफूज अहमद, राकेश मिश्रा, सरिता राय और कल्पना पटेल आदि महिलाएं शामिल रहीं।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश व राहुल का प्रतिकात्मक पुतला फूंका
मऊआइमा में बुधवार को गंजिया बाजार स्थित हनुमान गढ़ी से भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनाक्रोश यात्रा निकाली। बहराना चौराहे पर भाजपाइयों ने एमएलसी सुरेंद्र चौधरी व पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर मौर्या के अगुवाई में महिला आरक्षण बिल संसद में पारित न होने के विरोध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव व अन्य विपक्षी दल के नेताओं के प्रतिकात्मक पुतले फूंके। एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि विपक्षी पार्टियों सिर्फ चुनाव के समय महिलाओं के नाम पर बड़े-बड़े वादे करती हैं और वोट बटोरने का काम करती हैं। मौके पर सुधीर मौर्य, निमिष खत्री, राहुल ठाकुर, रंजना सिंह, उषा मिश्रा, संवारी देवी आदि रहे।