फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सफाईकर्मी का दिल का दौरा पड़ने से मौत, गांव में शोक

Thu, 30 Apr 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
शंकरगढ़। क्षेत्र के करिया खुर्द (लोटना) गांव निवासी राधेश्याम (56) की मंगलवार देर रात हृदयाघात के कारण निधन हो गया। राधेश्याम विकासखंड शंकरगढ़ के सहायक खंड विकास अधिकारी (पंचायत) कार्यालय में सफाईकर्मी के रूप में तैनात थे। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की देर रात अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा, जिसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए क्षेत्र के एक निजी अस्पताल ले गए। हालत में सुधार न होने के कारण उन्हें स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल, प्रयागराज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ब्लॉक के कर्मचारियों एवं क्षेत्रीय लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें