prayagraj news : झूंसी में हिस्ट्रीशीटर छोट्टन गिरी का मकान ढहाता पीडीए का जेसीबी।
- फोटो : prayagraj
प्रमोद पर 18 और छोट्टन पर दर्ज हैं आठ मुकदमे
अकेले झूंसी थाने में ही प्रमोद उर्फ बब्लू गिरि पर कुल 18 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें हत्या और हत्या के प्रयास के भी केस हैं। पुलिस ने प्रमोद के खिलाफ गुंडा एक्ट, गैंगेस्टर तथा 7 सीएलए एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है। मनोज उर्फ छोट्टन गिरि पर हत्या और हत्या के प्रयास समेत कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। 2014 से वह दोहरे हत्याकांड में जेल में बंद है।
बिलख्ती रहीं महिलाएं, कहां जाएंगे हम लोग
कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रमोद और छोट्टन गिरि के परिवार की महिलाएं लगातार बिलखती रहीं। वे पुलिसवालों से लगातार यही कहे जा रही थीं कि छोटे-छोटे बच्चों को लेकर आखिर कहां जाएंगे। परिवार की महिहलाओं का कहना था कि 500 वर्गगज में बने दो मंजिले मकान का निर्माण कई साल पहले कराया गया था। ऐसे में अब भवन का नक्शा पास न होने की दलील देकर गिराया जाना, सरासर अन्याय है। आक्रोशित महिलाओं को पुलिस ने वहां से समझाकर उन्हें हटाया।