फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त न करते हुए ड्यूटी पर बुलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों ने अवकाश के दिनों में भी बैंक खोले जाने का तो विरोध नहीं किया है, लेकिन छुट्टी निरस्त किए जाने पर उन्होंने आपत्ति जताई है। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन ने अवकाश निरस्त करने वाले आदेश को वापस लिए जाने तथा 50 फीसदी कर्मचारियाें को ही बुलाने की मांग की है। यूनियन की ओर इस बाबत मुख्य सचिव को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के मद्देनजर सरकार की ओर से कई स्तर पर राहत की घोषणा की गई है। इन योजनाओं के लाभार्थियाें के खाते में सीधे राहत राशि जाएगी। इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। ऐसे में बैंकों में काम बढ़ गया है। इसलिए अवकाश के बावजूद सोमवार को महावीर जयंती तथा गुड फ्राइडे के दिन कोषागार एवं बैंक खोलने का आदेश दिया गया है। इससे पहले दो अप्रैल को रामनवमी के दिन भी बैंक खोले गए थे। कर्मचारियों का कहना है कि छुट्टी के दिन बुलाए जाने पर ओवरटाइम का प्रावधान है, लेकिन अवकाश निरस्त होने पर उन्हें इस लाभ से वंचित होना पड़ेगा। ऐसे में उन्होंने बिना अवकाश निरस्त किए बैंक खोले जाने की मांग की है। यूनियन की ओर से प्रबंधन को भी बैंक शाखाओं में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए सभी तरह के कदम उठाए जाने की मांग की गई है। यूनियन के जिलाध्यक्ष मदनजी उपाध्याय एवं महामंत्री शशिकांत श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से पत्र लिखा है कि शाखाओं में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित किया जाए। इसलिए जरूरत के हिसाब से कर्मचारियों को बुलाया जाए। इसके अलावा शाखा में एक-एक ग्राहक को प्रवेश दिया जाए, वह भी सैनिटाइजेशन के बाद।
दूर की जाएं लाभार्थियों की परेशानी
केंद्र सरकार की ओर से जनधन के महिला खाताधरकों के खाते में 500-500 रुपये दिए जाने की घोषणा की गई है। खाता संख्या के अनुसार सहायता राशि पहुंचने भी लगी है। इसके अलावा भी कई अन्य योजनाओं की घोषणा की गई है, लेकिन जानकारी के अभाव में कई तरह की समस्याएं खड़ी हो गईं हैं। डीएम ने शनिवार को बैंक अफसरों के साथ बैठक में सारी जानकारियां सूचीबद्ध कर शाखाओं, एटीएम पर चस्पा करने का निर्देश दिया। उन्होंने अन्य कठिनाइयां दूर करने का भी निर्देश दिया। ताकि, लाभार्थियों को किसी तरह की समस्या न होने पाए। उन्होंने बैंक शाखाओं तथा एटीएम आदि को सैनिटाइज करने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें