Offer prayers in homes, not in mosques
- फोटो : KAUSHAMBI
मस्जिद में नहीं, घरों में अदा करें नमाज
मंझनपुर/सिराथू/पइंसा। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व एसपी अभिनंदन ने शुक्रवार रात नगर कोतवाली में मुस्लिम समाज के संभ्रांत लोगों संग बैठक की। सभी से कहा कि वे मस्जिद के बजाए अपने घरों में ही नमाज अदा करें। इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करें।
अफसरों ने चेताया कि अनावश्यक घर के बाहर निकलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर पइंसा एसओ योगेश तिवारी ने भी मुस्लिम समाज के लोगों के साथ बैठक की है। इसी तरह से शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने सैनी कोतवाली में मुस्लिम समाज के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक की। इस बैठक में सोशल दूरी का पालन करने पर जोर दिया गया। तब्लीगी जमात के सदस्यों के आगमन को लेकर भी सवाल-जवाब हुए। बैठक में मौजूद अल्पसंख्यकों ने आश्वस्त किया कि उनके यहां इस जमात का एक भी सदस्य नहीं आया है। संकट की इस घड़ी में वे सभी देश के साथ खड़े हैं। पइंसा कोतवाली में थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने भी लॉकडाउन को लेकर क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों संग बैठक की।