करनाईपुर क्षेत्र के कहली गांव में मऊरजबहा नहर में उड़ती धूल
नहर और नाले भीषण गर्मी के कारण पूरी तरह सूख गए हैं। नालों में पानी न होने से ग्रामीणों को खेती की सिंचाई के लिए मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी की तलाश में वन्य जीव भी गांव की तरफ भटक रहे हैं। बहरिया क्षेत्र का मऊ रजबहा नहर और उमरनताल ड्रैगन नाले से मात्र धूल उड़ रही है।
गांव के जगदीश प्रसाद, रामपूजन यादव, रमेश कुमार गुप्ता, होरीलाल पटेल आदि ने बताया कि मूंग–उड़द की खेती करने वाले किसानों को इस समय सिंचाई के अभाव में भारी नुकसान का खतरा है। तेज धूप और गर्मी से नहर–नाले सूख गए हैं, जिससे खेतों में पानी नहीं पहुंच रहा है। मवेशियों के लिए हरा चारा भी लगातार कम होता जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नहर में पानी छोड़ने की मांग की है, ताकि फसलें बच सकें और गांव में पानी की समस्या कम हो सके।