नेवढिया विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत 42 गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। जहां करीब एक महीने से 24 घंटे में 10-12 घंटे ही बिजली आपूर्ति हाेती है और रात में कटौती अत्यधिक की जा रही है।
मंगलवार शाम को आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश से रात भर विद्युत आपूर्ति बाधित रही। जिससे बिजली के अलावा पानी की समस्या से ग्रामीणों को जूझना पड़ा। नेवढिया के सौरभ पाण्डेय ने बताया कि नेवढिया विद्युत उपकेंद्र में आए दिन कुछ न कुछ खराबी रहती है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। भंड़ेवरा गांव के सपा के प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह ने भी बिजली की व्यवस्था पर नाराजगी जताई है।
लाइन में फाॅल्ट आने से लेंहड़ी और भंड़ेवरा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित थी। बुधवार सुबह बिजली व्यवधान दूर कर लिया गया है। अब किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। -अनुज अवस्थी, अवर अभियंता, नेवढि़या विद्युत उपकेंद्र