कस्बा व इससे जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलिंडर की भारी किल्लत होने की अफवाह ने पैर पसार लिया है। अफवाहों का असर इतना अधिक है कि क्षेत्र में गैस सिलिंडर की मांग सामान्य दिनों के मुकाबले अचानक तीन गुना बढ़ गई है। उपभोक्ता भविष्य में आपूर्ति ठप होने के डर से नियमों के विरुद्ध एक से अधिक मांग की बुकिंग कराने और स्टॉक जमा करने की होड़ में लगे हैं। हालांकि गैस एजेंसी संचालक ने स्पष्ट किया है कि गैस की कोई कमी नहीं है, आपूर्ति पूरी तरह सुचारू रूप से जारी है।
कस्बा स्थित भारत गैस एजेंसी के प्रोपराइटर दिनेश सिंह पंकज ने कहा कि गोदामों में पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है। लोग अनावश्यक रूप से डरे हुए हैं, एक साथ कई सिलिंडरले जाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे पास पर्याप्त गैस है।