फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बार कौंसिल के चुनाव की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉक डाउन के दौरान वकीलों की मदद के मुद्दे पर बार कौंसिल के अध्यक्ष हरिशंकर सिंह के खिलाफ अब कौंसिल के सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है। अध्यक्ष का कार्यकाल जून में समाप्त हो रहा है। कई सदस्य चाहते हैं कि कार्यकाल समाप्त होने से पूर्व नया चुनाव हो जाए। यह भी आशंका जताई जा रही है कि अध्यक्ष लॉकडाउन का बहाना लेकर चुनाव टालने की कोशिश कर सकते हैं ताकि कुछ और समय तक पद पर बने रहें।
विज्ञापन

चुनाव के लिए बैठक बुलाने की मांग कई दिनों से चल रही है। मंगलवार को पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष और कौंसिल के सदस्य अखिलेश अवस्थी ने भी पत्र लिखकर बैठक बुलाने की मांग की है। अखिलेश ने अध्यक्ष पर तीखे आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अध्यक्ष लगातार वकीलों की गरिमा गिराने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कोविड 19 के लिए अपनी मर्जी से बिना सदस्यों को विश्वास में लिए बैंक खाता खोल लिया और वकीलों से ही सहायता की मांग कर डाली। उनके इस कार्य से कौंसिल के अन्य सदस्यों के लिए आम अधिवक्ताओं को जवाब देना मुश्किल हो रहा है। इस संबंध में हरिशं्कर सिंह से बात करने का कई बार प्रयास किया गया मगर उनको फोन लगातार बिजी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें