फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कौड़िहार से कौरेश्वरधाम तक बस चलाने की मांग

Thu, 06 Aug 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
कौड़िहार के कौरेश्वरधाम (कुरेशर घाट) के लिए सरकारी बस चलाने की लोगों ने मांग की है। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में भक्त गंगा स्नान करने के बाद धाम स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं। प्रयागराज-रायबरेली हाईवे पर स्थित कौड़िहार बाजार से करीब सात किलोमीटर कौरेश्वरधाम धाम तक पहुंचाने के लिए श्रद्धालुओं के कोई यातायात की सुविधा नहीं है। नतीजन सफर तय करने के लिए ई- रिक्शा ही मात्र सहारा है।
विज्ञापन

जगदीशपुर चांधन के पूर्व प्रधान अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि परिवहन विभाग से कई बार मांग की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। वहीं, फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने बताया कि विभागीय अधिकारियों से बात कर समस्या का निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें