जगतपुर फोटो। उतरांव थाना क्षेत्र के थूलमा गांव में भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष से पीड़ित हरिजन बस
थूलमा गांव में बीते 15 जून को आंगनबाड़ी केंद्र की जमीन की पैमाइश को लेकर लेखपालों व अनुसूचित जाति के बस्ती के लोगों के बीच हुई मारपीट में गर्भवती महिला सीमा एवं उसके पति राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने उतरांव थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
घायल राहुल के भाई गणेश ने बताया कि भाभी सीमा की हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज के लिए उन्हें आईसीयू में रखा गया है। आरोप है कि प्रार्थना पत्र देने के बाद भी उतरांव पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की।
15 जून को शाम के समय थूलमा गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के लिए जमीन का सीमांकन करने गई राजस्व टीम व अनुसूचित जाति के बस्ती के लोगों के बीच विवाद हो गया था। इस दौरान राहुल सहित कई ग्रामीणों ने विरोध किया था। मारपीट में लेखपाल अजय तिवारी व दूसरे पक्ष के राहुल, उनकी पत्नी सीमा के सिर में गंभीर चोटें आई थी।
बृहस्पतिवार को आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष राम बहादुर वर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ता थाने पहुंचे। जिला प्रभारी नीरज पासी, अवधेश मौर्य, विजय सरोज, हनी वर्मा, रमन वर्मा ने उतरांव थानाध्यक्ष विनय कुमार से कार्रवाई की मांग की है। एसीपी हंडिया शेषधर पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। विधिक कार्रवाई की जाएगी।