फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : आंधी के दौरान पेड़ गिरने से डिलीवरी बॉय की मौत, बाइक से घर लौट रहा था युवक

Thu, 13 Aug 2026 06:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पूरामुफ्ती में आंधी के दौरान महुआ का पेड़ गिरने से बाइक सवार डिलीवरी बॉय दीपक (29) की मौत हो गई। डिलीवरी का काम करके घर लौटते समय हादसा हुआ। बिहका उर्फ पूरामुफ्ती निवासी दीपक स्वर्गीय करुणा शंकर का पुत्र था।
विज्ञापन
पुरामुफ्ती में पेड़ धराशायी होने से उसमें दबकर डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरामुफ्ती में आंधी के दौरान महुआ का पेड़ गिरने से बाइक सवार डिलीवरी बॉय दीपक (29) की मौत हो गई। डिलीवरी का काम करके घर लौटते समय हादसा हुआ। बिहका उर्फ पूरामुफ्ती निवासी दीपक स्वर्गीय करुणा शंकर का पुत्र था।

विज्ञापन


परिवार के मुताबिक दीपक डिलीवरी का काम करके परिवार की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाता था। मंगलवार रात काम खत्म करने के बाद घर लौट रहा था। मनौरी स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास आंधी में महुआ का पेड़ उसकी बाइक पर आ गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पूरामुफ्ती थाना प्रभारी अविनाश सिंह टीम के साथ पहुंचे। वह पेड़ की टहनी कटवाकर दीपक को एसआरएन अस्पताल ले गए, जहां उसकी सांसें थम गईं।

दीपक छह भाई-बहनों में पांचवें नंबर पर था। हादसे की खबर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद सड़क पर पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि आंधी में पेड़ के गिरने से हादसा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें