डॉ. आरके सिंह ने दान किया प्लाज्मा
- फोटो : अमर उजाला
राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार से मांग की है कि दिल्ली की तर्ज पर यूपी में भी प्लाज्मा बैंक खुलना चाहिए। कहा कि यूपी बड़ा राज्य है।इसलिए सिर्फ यहां नहीं, बल्कि लखनऊ, सहारनपुर, आगरा, प्रयागराज, झांसी, वाराणसी, गोरखपुर में भी प्लाज्मा बैंक खुलना चाहिए।
अगर ऐसा हुआ तो हम कोरोना महामारी से मजबूती से लड़ सकेंगे। सांसद ने कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ प्रदेश की मेडिकल तैयारी अभी बहुत पीछे है।
जनसंख्या के हिसाब से यहां कोरोना टेस्ट कम हो रहे हैं। रेवती रमण ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं मुख्यमंत्री से पत्र के माध्यम से मांग की है कि स्वास्थ्य कर्मी जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत हैं, उनका वर्ष 2018-19 एवं 2019-20 का रायल्टी बोनस का भुगतान नहीं हुआ है। इसे तत्काल रिलीज किया जाए।
उधर सपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विनय कुशवाहा ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान चोरी की वारदातें बढ़ गई हैं। पुलिस भी अपने मूल कार्य को छोड़कर सिर्फ चौराहों पर हेलमेट, गाड़ी के कागज आदि की ही जांच करने में जुटी है। ऐसे में अपराध और अपराधियों पर कैसे अंकुश लगेगा।