फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएससी: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा बृहस्पतिवार से, मध्यक्षेत्र में 1.96 लाख अभ्यर्थी

Wed, 26 Oct 2022 10:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल की परीक्षा के लिए मध्यक्षेत्र यानी यूपी और बिहार में कुल 196717 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। यह परीक्षा 17 जिलों में कुल 104 केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा दो दिन तीन पालियों में सुबह 9 से 10:30,  दोपहर 12:30 से 2:00 और सायं 4 से 5:30 बजे के बीच संपन्न होगी।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग की दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल परीक्षा 2022 की परीक्षा आज यानी बृहस्पतिवार से शुरू हो रही है। यह परीक्षा 27 और 28 अक्तूबर को दो दिन चलेगी। परीक्षा में मध्यक्षेत्र में कुल 1.96 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। आयोग की ओर से सभी तैैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

विज्ञापन



दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल की परीक्षा के लिए मध्यक्षेत्र यानी यूपी और बिहार में कुल 196717 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। यह परीक्षा 17 जिलों में कुल 104 केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा दो दिन तीन पालियों में सुबह 9 से 10:30,  दोपहर 12:30 से 2:00 और सायं 4 से 5:30 बजे के बीच संपन्न होगी। सबसे अधिक अभ्यर्थी लखनऊ में 39608 और सबसे कम 1380 आरा जिले में हैं। प्रयागराज में नौ केंद्रों पर 12327 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। 

विज्ञापन

एमटीएस 2020 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी 
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी टॉस्किंग नॉन टेक्नीकल स्टॉफ परीक्षा 2020 का अंतिम परिणाम 15 अक्तूबर को जारी किया था। अब इस परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी इसे 15 नवंबर तक अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से चेक कर सकते हैं। 


एसएससी ने बताया, टाइपिंग में कितनी त्रुटि 
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड हायर सेकेंड्री लेवल परीक्षा 2020 की स्किल टेस्ट का परिणाम 18 अक्तूबर को जारी किया था। अब एसएससी ने डेस्ट और टाइपिंग परीक्षा में अभ्यर्थियों ने कितनी त्रुटि की है, इसकी जानकारी वेबसाइट अपलोड कर दी है। साथ ही अभ्यर्थी डेस्ट और टाइपिंग परीक्षा का अपना नंबर वेबसाइट पर 16 नवंबर तक देख सकते हैं।  


सीजीएल-2021 टियर टू परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी 
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2021 के टियर टू का परिणाम 15 अक्तूबर को जारी किया था। इसकी उत्तर कुंजी आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी 10 नवंबर तक प्रश्न पुस्तिका के साथ उत्तर कुंजी निर्धारित तक डाउनल लोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें