एसएससी ने कांस्टेबल भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा का परिणाम 15 मार्च 2021 को जारी किया था, जिसमें 67740 अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया था।
दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर 5690 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इनमें 3771 पुरुष और 1919 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने बृहस्पतिवार को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम जारी किया।
विज्ञापन
एसएससी ने कांस्टेबल भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा का परिणाम 15 मार्च 2021 को जारी किया था, जिसमें 67740 अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया था। इसी आधार पर एससी ने शनिवार को अंतिम चयन परिणाम घोषित किया।
चयनितों में 2795 अभ्यर्थी अनारक्षित, 556 ईडब्ल्यूएस, 1115 अभ्यर्थी ओबीसी, 955 अभ्यर्थी एससी और 269 अभ्यर्थी एसटी वर्ग के हैं। चार अभ्यर्थियों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज होने पर उनका रिजल्ट रोका गया है। वहीं, 625 ऐसे अभ्यर्थियों का रिजल्ट भी रोका गया है, जिन पर परीक्षा में नकल करने के आरोप लगे हैं।