जब उनकी रवानगी का नंबर आया तो एटीसी ने उड़ान की अनुमति नहीं दी। यह देख तमाम प्रयागराज से दिल्ली और बंगलुरू जाने वाले यात्री भड़क गए। एयरपोर्ट में ही हंगामा शुरू हो गया। यात्रियों का कहना था कि जब विमान लैंड कर सकते हैं तो उसके मुकाबले टेकऑफ करना ज्यादा आसान रहता है। दिल्ली, बंगलुरू उड़ान को रवाना किए जाने और होटल में ठहराने को लेकर यात्रियों से कहासुनी हुई।
गनीमत यह रही कि यह सब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ उड़ान के बाद हुआ। हालांकि अफसरों ने रात में यात्रियों को समझा कर शांत कराया। इसके पूर्व खराब मौसम की वजह से मुंबई, भुवनेश्वर, लखनऊ आदि उड़ान भी आज भी विलंब से आवागमन हुआ। एयरपोर्ट पर कुल छह विमान से 665 यात्री यहां आए, जबकि चार विमान से 386 यात्री अपने गंतव्य को रवाना हुए।
आज सभी सभी एयरबस रहेंगी निरस्त
प्रयागराज एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार को सभी एयर बस का आवागमन नहीं होगा। यहां पहले से खड़ी दो एयर बस ही दिल्ली और बंगलुरू के लिए रवाना होगी। वहीं बंगलुरू, दिल्ली से यहां इंडिगो का कोई भी विमान नहीं आएगी। इसी तरह प्रयागराज-पुणे, प्रयागराज-मुंबई उड़ान भी दोनों ओर से निरस्त रहेगी।