फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सात करोड़ की विकास कार्य योजना प्रस्तावित

Sun, 22 Feb 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक सभागार में प्रमुख महेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सहभागिता से क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई। इसमें वित्तीय वर्ष के विकास कार्यों के लिए लगभग 7 करोड़ की कार्य योजना प्रस्तावित की गई।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी राजेशकुमार ने राज्य वित्त आयोग, केंद्रीय वित्त आयोग, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना, समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं तथा आजीविका मिशन योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक में भूमि विकास बैंक हंडिया के अध्यक्ष प्रेमकुमार सिंह लल्ले, सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुदामा राम गावड़े, धर्मेंद्रकुमार मौर्य आदि रहे।
वहीं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख हंडिया महेंद्रकुमार सिंह ने ब्लॉक के 80 ग्राम पंचायतों तथा ब्लॉक कार्यालय से जुड़े महिला पुरुष सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। संचालन पूर्व प्रधान पवन यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें