फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज के प्राचार्य को मारी गोली, हालत गंभीर

Mon, 25 Mar 2019 01:05 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
nawabganj - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

जेठवारा मार्ग स्थित निंदूरा गांव के सामने डिग्री कॉलेज के प्राचार्य को गोली मार दी गई। बाइक सवार बदमाश वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत गंभीर बनी हुई है। प्रतापगढ़ स्थित बाघराय इलाके के रामगढ़ बनोही निवासी नागेश तिवारी (50) पुत्र रामनरेश तिवारी कौड़िहार के एक डिग्री कालेज में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं। रविवार रात करीब आठ बजे कालेज से बाइक पर सवार होकर घर के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन


जेठवारा मार्ग स्थित निंदूरा के सामने पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर फायर झोंक दिया। गोली उनकी पीठ में जा धंसी। प्राचार्य अचेत होकर गिर पड़े। फायर की आवाज सुन राहगीर उधर दौड़े तो बदमाश बिहार की ओर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए।

सूचना पर चौकी प्रभारी मनोज सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायल प्राचार्य को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें एसआरएन रेफर किया गया है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की धरपकड़ की जा रही है। घटना के कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। उधर, वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें