फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: बेसमेंट में नियमों को ठेंगा दिखाकर खोल दी कोचिंग और लाइब्रेरी, आने जाने का रास्ता भी एक

Mon, 29 Jul 2024 02:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कर्नलगंज में टेनसर, प्रगति के अलावा कई कोचिंग सेंटर बेसमेंट में ही संचालित हैं। अमर उजाला की टीम जब इस इलाके में पहुंची तब कर्नलगंज थाने के सामने की बिल्डिंग में सुपर क्लाइमेक्स कोचिंग के साथ कई कोचिंग सेंटर बेसमेंट में पाए गए।
विज्ञापन
बेसमेंट में चल रहा कोचिंग और दफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के राजेंद्र नगर में हुए हादसे के बाद संगमनगरी में बेसमेंट में चलने वाले दो सौ से अधिक कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अमर उजाला की पड़ताल में ऐसे कोचिंग संस्थानों में हर कदम पर जोखिम पाए गए। व्यस्ततम इलाकों में बेसमेंट में संचालित कई ऐसी कोचिंग पाई गईं, जिनमें आने और जाने के एक ही रास्ते हैं और क्षमता से अधिक छात्रों की संख्या।

कर्नलगंज में टेनसर, प्रगति के अलावा कई कोचिंग सेंटर बेसमेंट में ही संचालित हैं। अमर उजाला की टीम जब इस इलाके में पहुंची तब कर्नलगंज थाने के सामने की बिल्डिंग में सुपर क्लाइमेक्स कोचिंग के साथ कई कोचिंग सेंटर बेसमेंट में पाए गए। टेनसर कोचिंग के संचालक अभिषेक सिंह वहां मौजूद नहीं थे। इस कोचिंग में बाहर से एक ही रास्ता प्रवेश के लिए पाया गया। फोन पर इस सेंटर के कर्मी प्रियांशु का कहना था कि सुरक्षा के उपायों का ध्यान रखा गया है। फायर उपकरण भी लगाए गए हैं।

विज्ञापन


इसी के लगी प्रगति कोचिंग और साकेत कोचिंग में भी बेसमेंट में जहां कक्षाएं चलती हैं, वहां सिर्फ एक ही रास्ते से छात्र प्रवेश करते हैं। यह कोचिंग संस्थान जहां हैं, वहां सामने की नाली चोक है। आगे जाकर आनंद भवन के पास नाली बंद हो जाती है और हल्की बारिश के बाद वहां जल भराव हो जाता है। इस कोचिंग के संचालन रिजवान बताते हैं कि कोचिंग इस समय नहीं चल रही है। वह सिर्फ बीए वालों को अर्थशास्त्र पढ़ाते हैं। वह बताते हैं कि नाली बंद है और वहां जल भराव नहीं होता। बेसमेंट में जहां क्लास चलती है, वहां छात्र संख्या कम होने से बहुत दिक्कत नहीं है।

बेसमेंट में चल रही कोचिंग। - फोटो : अमर उजाला।

जबकि इस इलाके में कई कोचिंग और लाइब्रेरी बेसमेंट में जहां जल रही है, वहां क्षमता से अधिक छात्र संख्या होने की जानकारी मिली। इसी तरह लोक सेवा आयोग चौराहे के पास संस्कृति कोचिंग का भी संचालन बेसमेंट में होता है। यहां मौजूद कर्मी ने बताया कि बेसमेंट में क्लास नहीं चलती,अलबत्ता कुछ शिक्षक कॉपियां जरूर जांचते हैं। जिनके पुस्तकालय या कक्षाएं बेसमेंट में चल रहे हैं, वहां प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग द्वार नहीं हैं।जबकि, नियमों के तहत उनको यहां न तो कक्षाएं चलाने का अनुमति है और न ही पुस्तकालय चलाने की।

विज्ञापन

बेसमेंट में चल रही कोचिंग। - फोटो : अमर उजाला।

बेसमेंट में केवल भंडारण ही किया जा सकता है। बेसमेंट का पुस्तकालय के रूप में उपयोग करना मानदंडों का उल्लंघन है। अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुसार यदि किसी भवन के बेसमेंट का उपयोग कार्यालय और व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए किया जाता है, तो वहां पर्याप्त संख्या में निकास और पहुंच मार्ग होने चाहिए, लेकिन यहां ऐसा नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें