फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ के त्रयोदशाह में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अर्पित की श्रद्धांजलि

Fri, 20 Jan 2023 03:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ के त्रयोदशाह में हिस्सा लेने के लिए प्रयागराज पहुंचे। उनकी आगवानी के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक पहले से ही मौजूद रहे।
विज्ञापन
पूर्व राज्पाल केशरीनाथ त्रिपाठी के परिजनों से मुलाकात करते राजनाथ सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ के त्रयोदशाह में हिस्सा लेने के लिए प्रयागराज पहुंचे। उनकी आगवानी के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक पहले से ही मौजूद रहे। राजनाथ सिंह करीब एक घंटे तक लोहिया मार्ग स्थित पूर्व राज्यपाल के आवास पर रहे। उन्होंने केशरीनाथ के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद उनके पुत्र नीरज त्रिपाठी, पुत्र वधु कविता यादव त्रिपाठी से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। राजनाथ सिंह ने केशरीनाथ त्रिपाठी के साथ बिताए गए पलों को याद किया। सेना के विमान से प्रयागराज पहुंचे थे।

विज्ञापन









रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल के पूर्व गवर्नर दिवंगत केशरी नाथ त्रिपाठी को श्रद्धांजलि दी। कहा कि पंडित केशरी त्रिपाठी को मैं बड़े भाई के रूप में देखता हूं। उनकी योग्यता प्रतिभा क्षमता से पूरा प्रदेश अच्छी तरह से परिचित है। उनके निधन से पूरे देश को अपूर्ण क्षति हुई है। 


पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के आर्थिक कंगाली पर भी रक्षा मंत्री ने प्रतिक्रिया दी। कहा कि चाहे पीओके हो या पाकिस्तान हो वहां की जनता सुखी रहे। हम सदैव यही कामना करेंगे। क्योंकि भारत दुनिया का इकलौता देश है, जिसने भारत की सीमा में रहने वाले लोगों को ही अपने परिवार का सदस्य नहीं माना है, बल्कि पूरे विश्व की धरा पर रहने वाले लोगों को परिवार का सदस्य मानते हुए वसुधैव कुटुंबकम यह संदेश देने वाला भारत है। 

विज्ञापन

पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ के त्र्योदशाह में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने कामना की है कि चाहे पीओके हो या पाकिस्तान हो कोई संकट में ना रहे सब सुखी हों। कोई भूख से प्यास से दम न तोड़ने पाए ऐसी स्थिति न उत्पन्न होने पाए हम यही कामना करेंगे। चाइना के बार-बार भारत को आंख दिखाने के सवाल पर कहा की उसे भारत की ताकत अच्छी तरह मालूम है। मुझे इस संबंध में कोई टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की टॉप 5 अर्थव्यवस्था में पहुंच चुका है। अर्थव्यवस्था के जानकार यह मानने लगे हैं कि 2027 तक भारत दुनिया के टॉप 3 अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जिस तरह से देश आगे बढ़ रहा है। 2047 तक भारत विश्व की टॉप अर्थव्यवस्था बन जाएगी।

पंडित जी इच्छा थी कि उनके परिवार का भी कोई व्यक्ति आए सक्रिय राजनीति में - दिनेश शर्मा
उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने पूर्व राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा की उनकी जब केसरीनाथ त्रिपाठी से पिछली मुलाकात हुई थी तब उन्होंने इच्छा जाहिर की थी कि उनके परिवार का कोई व्यक्ति सक्रिय राजनीति में आए।

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि उनके पूर्व राज्यपाल से आत्मीय संबंध रहे। कहा कि जब मैं लखनऊ का पहली बार मेयर बना तो मेरे नाम का प्रस्ताव उन्होंने ही रखा था। विधानसभा अध्यक्ष का कार्यकाल रहा हो या फिर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का, केसरी नाथ पार्टी को जो भी कार्य मिला उसका दायित्व उन्होंने बखूबी निभाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें