पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ के त्र्योदशाह में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने कामना की है कि चाहे पीओके हो या पाकिस्तान हो कोई संकट में ना रहे सब सुखी हों। कोई भूख से प्यास से दम न तोड़ने पाए ऐसी स्थिति न उत्पन्न होने पाए हम यही कामना करेंगे। चाइना के बार-बार भारत को आंख दिखाने के सवाल पर कहा की उसे भारत की ताकत अच्छी तरह मालूम है। मुझे इस संबंध में कोई टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की टॉप 5 अर्थव्यवस्था में पहुंच चुका है। अर्थव्यवस्था के जानकार यह मानने लगे हैं कि 2027 तक भारत दुनिया के टॉप 3 अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जिस तरह से देश आगे बढ़ रहा है। 2047 तक भारत विश्व की टॉप अर्थव्यवस्था बन जाएगी।
पंडित जी इच्छा थी कि उनके परिवार का भी कोई व्यक्ति आए सक्रिय राजनीति में - दिनेश शर्मा
उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने पूर्व राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा की उनकी जब केसरीनाथ त्रिपाठी से पिछली मुलाकात हुई थी तब उन्होंने इच्छा जाहिर की थी कि उनके परिवार का कोई व्यक्ति सक्रिय राजनीति में आए।
पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि उनके पूर्व राज्यपाल से आत्मीय संबंध रहे। कहा कि जब मैं लखनऊ का पहली बार मेयर बना तो मेरे नाम का प्रस्ताव उन्होंने ही रखा था। विधानसभा अध्यक्ष का कार्यकाल रहा हो या फिर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का, केसरी नाथ पार्टी को जो भी कार्य मिला उसका दायित्व उन्होंने बखूबी निभाया।