फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : डाेमिनोज पिज्जा में मिलीं खामियां, दिया जाएगा नोटिस, सुधार नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई

Sat, 13 Sep 2025 04:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सिविल लाइंस स्थित डोमिनोज पिज्जा में शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों की पैकिंग पर मार्किंग नहीं की गई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निरीक्षण में इस तरह की कई अन्य खामियां भी सामने आई हैं।
विज्ञापन
heart shape pizza - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस स्थित डोमिनोज पिज्जा में शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों की पैकिंग पर मार्किंग नहीं की गई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निरीक्षण में इस तरह की कई अन्य खामियां भी सामने आई हैं। स्टोर संचालक को नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


करेली के एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर वेज वाली पैकिंग में नॉनवेज पिज्जा भेजे जाने की शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ने दो वेज और एक नॉनवेज पिज्जा मंगाया था। उन्हें तीनों पिज्जा वेज की पैकिंग में दिए गए थे। इस पर जांच के लिए पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को पिज्जा केंद्र के कर्मचारियों ने बताया कि नॉनवेज की पैकिंग सामग्री खत्म हो गई थी। इसलिए वेज की पैकिंग में नॉनवेज पिज्जा दे दिया गया लेकिन उसमें लाल रंग का स्टीकर लगाया गया था।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जांच के लिए नमूना लिया। वहीं निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण का प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं कराया गया। नॉनवेज के बर्तन पर निशान भी नहीं लगाया गया था। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय सुशील कुमार सिंह का कहना है कि रिपोर्ट तैयार की जा रही है। पिज्जा केंद्र संचालक को नोटिस भेजकर खामियों को दूर करने के लिए कहा जाएगा। इसके बाद सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें